देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

सीएम धामी से बाबा रामदेव की मुलाकात, योग-आयुर्वेद और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने पर चर्चा

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से योगगुरु बाबा रामदेव ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास के साथ ही योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के साथ-साथ योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भूमि के रूप में भी है। सरकार प्रदेश की इस विशिष्ट पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उत्तराखंड में इन क्षेत्रों के विकास से स्वास्थ्य और पर्यटन के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी तैयार किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वेलनेस, योग और आयुर्वेद आधारित पर्यटन की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

वहीं, बाबा रामदेव ने उत्तराखंड में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा, हिमालयी वातावरण और समृद्ध आध्यात्मिक विरासत इसे योग एवं आयुर्वेद के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बेहद अनुकूल बनाती है।

मुख्यमंत्री और बाबा रामदेव की इस मुलाकात को उत्तराखंड में योग, आयुर्वेद और वेलनेस आधारित गतिविधियों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---Advertisement---

Leave a Comment