देहरादून :- उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। 16 अगस्त को चम्पावत, बागेश्वर और नैनीताल तथा 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में भी ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

राज्य सरकार ने आमजन से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और जलधाराओं के आसपास जाने से बचें। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों में न







