देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाऊवाला में तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मातृशक्ति से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और कहा कि उत्तराखंड की वास्तविक शक्ति उसकी मातृशक्ति है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से खुलकर संवाद करते हुए उनके सुझाव, अपेक्षाएं और अनुभव सुने। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां तभी प्रभावी बनती हैं, जब उनमें जनता की भागीदारी और अनुभव शामिल हों। उन्होंने ‘सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ के विजन को दोहराते हुए कहा कि महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता और निर्णय लेने वाली शक्ति बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार, कृषि, बागवानी, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 2.65 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण सहित कई योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment