देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना की CM धामी ने की समीक्षा, समयसीमा और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून, 8 अगस्त 2026:– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय (स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी), गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में खेल विभाग ने विश्वविद्यालय परिसर में विकसित की जा रही खेल अवसंरचना, शैक्षणिक भवन, प्रशिक्षण केंद्र, छात्रावास, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और अनुसंधान सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के खेल विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण संस्थान है और इसे राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का विकास राज्य की नई खेल नीति, खेल विजन और लिगेसी प्लान के अनुरूप किया जाए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल मैदान, आधुनिक इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन सुविधाएं, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर और खेल अनुसंधान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए विश्वस्तरीय अवसर उपलब्ध कराएगा और राज्य के युवाओं के लिए खेल शिक्षा, प्रशिक्षण तथा रोजगार के नए द्वार खोलेगा।

मुख्यमंत्री ने परियोजना की नियमित समीक्षा, निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और तकनीकी मानकों के कड़ाई से पालन के भी निर्देश दिए।


---Advertisement---

Leave a Comment