देहरादून: देहरादून के चर्चित विनोद कश्यप हत्याकांड में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि मामले की जांच बेहद गंभीरता और वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जबकि चश्मदीदों और मीडिया से मिली अहम जानकारियों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।







