देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

टीएचडीसी टनल हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने जिला अस्पताल में घायल श्रमिकों से की मुलाकात

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

चमोली :- चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए और आवश्यकतानुसार सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती है और टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू अभियान में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है और किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के लिए संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी उन्होंने स्वयं वार्ता की है। साथ ही टनल हादसे के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment