देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ जनप्रतिनिधि नारायण सिंह राणा की धर्मपत्नी और देश के प्रख्यात निशानेबाज, पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा की माताजी श्रीमती श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इसे परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती श्यामा देवी राणा का जीवन त्याग, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि एक मां के रूप में उनके संस्कारों और मार्गदर्शन ने समाज को प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्वों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा प्रदेश शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।







