देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

हरिद्वार कांवड़ यात्रा में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, 379 CCTV और 20 साइबर कमांडो संभालेंगे मोर्चा

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

हरिद्वार, 30 जुलाई। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार पुलिस ने इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। शहर और देहात क्षेत्रों में कुल 379 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी 24 घंटे निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।

Oplus_16908288

एसपी सिटी अभय कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए 20 साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 36 स्थानों पर फायर यूनिट भी तैनात की गई हैं।

Oplus_16908288

यात्रा मार्ग पर जल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। पुलिस प्रशासन का फोकस ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही पर है।

एसपी सिटी ने कहा कि हरिद्वार पुलिस का लक्ष्य सभी शिवभक्तों को सुरक्षित, सुगम और सुखद कांवड़ यात्रा का अनुभव कराना है, जिसके लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment