देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी, 32 स्वास्थ्य शिविरों में पहले दिन 446 श्रद्धालुओं का इलाज

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून/हरिद्वार, 31 जुलाई। पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को त्वरित और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक व्यवस्था की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ पटरी मार्ग सहित जनपद के 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं का 24 घंटे उपचार किया जा रहा है।

Oplus_16908288

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के पहले ही दिन विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में कुल 446 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या, चोट, थकान, डिहाइड्रेशन या अन्य चिकित्सकीय आवश्यकता होने पर श्रद्धालुओं को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक शिविर में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाइयों, प्राथमिक उपचार सामग्री, चिकित्सा उपकरणों और एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था की है। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Oplus_16908288

मुख्य चिकित्साधिकारी ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, समय-समय पर विश्राम करें और अस्वस्थ महसूस होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने कहा कि गर्मी, भीड़ और लंबी यात्रा के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सतर्कता बरतना आवश्यक है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के पूरे अवधि के दौरान सभी स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे संचालित रहेंगे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

---Advertisement---

Leave a Comment