देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

ककड़िया नाले में डूबने से 3 वर्षीय बालिका की मौत, मंत्री मदन कौशिक ने जताया गहरा शोक

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

भीमताल। भीमताल बाईपास से लगे ककड़िया नाले में डूबने से तीन वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्राम बानना निवासी भुवन राम की पुत्री कुमारी पीहू के रूप में हुई है।


घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने बालिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस हृदयविदारक घटना से वे बेहद व्यथित हैं और दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।


मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है।


प्रशासन को घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवार को निर्धारित प्रावधानों के तहत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment