देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

झाड़ू भी उठाई, पौधा भी लगाया… सीएम धामी का स्वच्छता और हरियाली का संकल्प

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

खटीमा : खटीमा के पूर्णागिरि मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्वयं साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की पहचान है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं और स्वच्छ उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनें।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों में आमजन की भागीदारी बढ़ती है, तभी वे जनआंदोलन का रूप लेते हैं और समाज में स्थायी परिवर्तन लाने में सफल होते हैं। खटीमा से दिया गया यह संदेश पूरे प्रदेश को हरियाली और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास है।

---Advertisement---

Leave a Comment