देहरादून। चकराता में सप्लाई तिराहे के पास मंगलवार को एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे बाल्मिकी बस्ती में जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार 9 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सीएचसी चकराता पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। बोलेरो कैंपर कुनावा गांव से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सप्लाई तिराहे के पास वाहन सड़क से नीचे जा गिरा।


फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की तत्परता से सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।






