देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

बद्रीनाथ धाम में भगवान नारायण का ₹5 लाख का सोने का मुकुट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

चमोली: – बद्रीनाथ धाम में भगवान नारायण का करीब ₹5 लाख मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया मुकुट, ₹4,500 नकदी और घटना में इस्तेमाल किया गया काला बैग भी बरामद किया है।

27 जुलाई 2026 को ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम के ब्रह्मचारी भगवत दास ने बद्रीनाथ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आश्रम में शरण लेने वाले साधु राघवदास ने 24 जुलाई की रात मंदिर से भगवान नारायण का सोने का मणि जड़ित मुकुट और नकदी चोरी कर ली थी।

Oplus_16908288

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। लगातार तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई।

29 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर बद्रीश गंगा वाटिका गेट के पास घेराबंदी कर आरोपी राघवराम पाठक उर्फ राघवदास (57 वर्ष), निवासी श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी जोड़ दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

---Advertisement---

Leave a Comment