देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

बारिश का कहर: नंदप्रयाग–नंदानगर मार्ग पर भूस्खलन, चमन मंदिर के पास सड़क बंद

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

चमोली :- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब पहाड़ी इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। चमोली जिले के नंदप्रयाग–नंदानगर मोटर मार्ग पर चमन मंदिर के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। भूस्खलन के चलते सड़क पूरी तरह बंद हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, शिक्षकों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को उठानी पड़ी।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

चमोली जिले में लगातार बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नंदप्रयाग–नंदानगर मोटर मार्ग पर चमन मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते पूरा मार्ग बाधित हो गया और यातायात ठप पड़ गया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

सुबह का समय होने के कारण स्कूल बसें, निजी वाहन और अन्य यात्री रास्ते में फंस गए। स्कूली बच्चों को काफी देर तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। कई शिक्षक भी सड़क पर उतरकर छोटे पत्थरों को हटाने में जुटे, लेकिन विशाल बोल्डरों के कारण मार्ग खोलना संभव नहीं हो सका।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासन की टीमों को मौके पर भेजा गया। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें और मौसम व सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करें।

---Advertisement---

Leave a Comment