देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

‘भगवान राम आस्था के केंद्र, राजनीति का विषय नहीं’— नितिन नवीन के बयान के समर्थन में आए महंत रविंद्र पुरी

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

हरिद्वार, 6 जुलाई :- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं और ऐसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए।

महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं और प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में सभी पक्षों को जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर लगभग 500 वर्षों के संघर्ष और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के बल पर निर्मित हुआ है। यदि किसी कर्मचारी या व्यक्ति द्वारा कोई गलती की गई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

Oplus_16908288

महंत रविंद्र पुरी ने विपक्षी दलों से भी अपील की कि वे राम मंदिर जैसे आस्था के विषय का राजनीतिकरण करने से बचें और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।

---Advertisement---

Leave a Comment