देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

बद्रीनाथ मंदिर विवाद पर बीकेटीसी ने जताई साजिश की आशंका, कहा- जांच पूरी होने तक न लगाएं आरोप

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

रुद्रप्रयाग, 6 जुलाई :- बद्रीनाथ धाम में कथित चोरी के मामले को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कुछ लोगों द्वारा मंदिर समिति की छवि धूमिल करने की कोशिश किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 24 घंटे के भीतर उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विजय कप्रवाण ने बताया कि उन्हें इस कथित प्रकरण की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मंदिर समिति के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी से संपर्क कर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गठित जांच समिति सभी उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

Oplus_16908288

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में मंदिर समिति पर लगाए जा रहे कई आरोप प्रथम दृष्टया निराधार प्रतीत होते हैं और कुछ लोग राजनीतिक कारणों से समिति की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विजय कप्रवाण ने भैरव सेना सहित अन्य संगठनों से भी अपील की कि यदि उनके पास मामले से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य या जानकारी है तो उसे जांच समिति को उपलब्ध कराया जाए, ताकि तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति पूरी पारदर्शिता के साथ जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

---Advertisement---

Leave a Comment