देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

खटीमा में जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सुनीं समस्याएं और दिए समाधान के निर्देश

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

खटीमा: अपने दो दिवसीय खटीमा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर जनता से सीधे संवाद कर सरकार की जनसरोकार वाली कार्यशैली का संदेश दिया। गुरुवार शाम लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका धरातल पर समाधान करना भी है। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए अपने निजी आवास नगला तराई रवाना हो गए।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
---Advertisement---

Leave a Comment