देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

शहीदों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प, सीएम धामी ने आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीदों की पुण्य स्मृति में शुक्रवार को देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया और कई आंदोलनकारियों ने इसके लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके त्याग और संघर्ष के कारण ही उत्तराखण्ड राज्य का सपना साकार हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण में उनके योगदान और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके हितों के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। शहीद आंदोलनकारियों के परिवारों के कल्याण और सम्मान का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की कल्पना की थी, उसे साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार इसी संकल्प के साथ प्रदेश के विकास को आगे बढ़ा रही है। यही राज्य आंदोलन के शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

---Advertisement---

Leave a Comment