देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

पीपलकोटी टनल हादसा: मुख्यमंत्री धामी ने खुद टनल के भीतर जाकर देखा रेस्क्यू ऑपरेशन

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

चमोली, 14 अगस्त 2026। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने टनल के भीतर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और बचाव कार्य में जुटी टीमों से सीधे बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि टनल में फंसे शेष तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर अभियान चलाएं और आधुनिक तकनीक व उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग किया जाए।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि टनल में फंसे 22 श्रमिकों में से 19 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है। हादसे में अब तक सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए घायलों के उपचार की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता प्रत्येक श्रमिक की सुरक्षा है और जब तक अंतिम व्यक्ति को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता, तब तक राहत एवं बचाव अभियान पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ जारी रहेगा।

---Advertisement---

Leave a Comment