देश विदेश राज्य उत्तराखंड मनोरंजन अपराध धर्म लाइफस्टाइल प्रेस रिलीज़
---Advertisement---

12 घंटे में तैयार हुआ नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

By Smita Chouhan

Published on:

---Advertisement---

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं और यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा या आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी समन्वय बेहद महत्वपूर्ण होता है।

राज्य सरकार ने एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को तत्काल राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशन में युद्धस्तर पर काम करते हुए एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण मात्र 12 घंटे के भीतर पूरा कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सकी।

मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में जुटे अधिकारियों, अभियंताओं और कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसुविधाओं की बहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


---Advertisement---

Leave a Comment